नेटफ्लिक्स इंडिया ने आर माधवन और फातिमा सना शेख की मुख्य भूमिकाओं वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आप जैसा कोई का फर्स्ट लुक पोस्टरऔर आधिकारिक रिलीज़ डेट जारी कर दी है। यह फिल्म 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम होगी, जिसने दर्शकों में इस नई जोड़ीको देखने की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस घोषणा के साथ कैप्शन था, “इस रोमकॉम का इंतजार था आप जैसा कोई का। माधवन और फातिमा को देखेंप्यार में, आप जैसा कोई 11 जुलाई से केवल नेटफ्लिक्स पर।”
फिल्म में आर माधवन ‘श्रिरेनु’ नाम के एक संकोची संस्कृत शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि फातिमा सना शेख ‘मधु’ के किरदार में हैं, जो एकजीवंत फ्रेंच शिक्षिका हैं। कहानी दो बिलकुल अलग स्वभाव वाले लोगों के बीच के रिश्ते पर आधारित है, जो परिवार और अपनापन जैसे अहमविषयों के साथ रोमांस को खूबसूरती से जोड़ती है। माधवन और फातिमा के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को प्यार और जुड़ाव की गहरी अनुभूतिदिलाएगी।
फिल्म के निर्देशक विवेक सोनी हैं, जिन्होंने आप जैसा कोई में आज के दौर में प्यार की असहजता और संवेदनशीलता को दर्शाने की कोशिश की है।यह कहानी अपने भीतर बनाए गए दीवारों को तोड़ने, असली भावनाओं को अपनाने और दूसरों के लिए खुद को खोलने की जटिलताओं को बयां करतीहै। यह मॉडर्न रोमांस की एक नई और विश्वसनीय कहानी है, जो दर्शकों को आसानी से जोड़ती है।
आप जैसा कोई ध्रमाटिक एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बन रही है और यह नेटफ्लिक्स की ओर से आने वाली भारतीय ओरिजिनल कंटेंट की एक औरखास पेशकश है। माधवन और फातिमा के दमदार अभिनय और कहानी की सादगी इसे इस गर्मी की एक बेहतरीन रोमांटिक फिल्म बनने की पूरीसंभावना देती है।