न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २७ अगस्त, २०२१   
बच्चे हों या बड़े सबको चॉकलेट खाना अच्छी लगती है। वहीं कोई खास मौका हो या अपने प्यार का इजहार करना हो चॉकलेट खास जरिया बनती रही है। चॉकलेट जहां खाने में टेस्टी लगती है, वहीं शरीर के लिए भी यह कई तरह से फायदेमंद होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने के साथ ब्रेन फंक्शन में भी सुधार करती है। यही वजह है कि आज यह लोगों की पसंदीदा चीजों में शामिल है। 
 
जानिए डार्क चॉकलेट के सेवन कुछ के अद्भुत फायदे - 
                                                                                      
१. दिल को बीमारियों से रखती है दूर - 
 
डार्क चॉकलेट हार्ट को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मददगार होती है। इसमें कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है। ऐसे में हृदय संबंधी रोगों से बचाव में इसका सेवन फायदा देता है। 
 
२. ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखती है - 
 
ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहे तो सेहत के लिए बेहतर रहता है। वहीं इसके बढ़ने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं कई पोषक तत्वों से युक्त डार्क चॉकलेट शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन बनाए रखने में मददगार होती है। 
 
३. ब्रेन फंक्शन में करती है सुधार - 
एक हेल्थ मैगज़ीन के रिपोर्ट के मुताबिक डार्क चॉकलेट आपके दिमाग की कार्यप्रणाली को भी बेहतर कर बनाए रखने में मददगार होती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि पांच दिनों के लिए उच्च फ्लेवनॉल कोको खाने से मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में सुधार हुआ है। इसके अतिरिक्त कोको में कैफीन और थियोब्रोमाइन जैसे उत्तेजक पदार्थ होते हैं, जो एक प्रमुख कारण हो सकते हैं कि यह ब्रेन फंक्शन में सुधार कर सकती है। 
 
४.  बहुत पौष्टिक होती है - 
अगर आप डार्क चॉकलेट खरीदते हैं, तो यह वास्तव में काफी पौष्टिक होती है। इसमें घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा के साथ भरपूर मात्रा में खनिज भी होते हैं। ऐसे में यह सेहत के लिए फायदेमंद होती है। 
 
५. त्वचा के लिए भी है फायदेमंद - 
 
डार्क चॉकलेट में बायोएक्टिव यौगिक आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छे हो सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनोल्स सूरज की किरणों से रक्षा करते हैं। वहीं रक्त के प्रवाह में सुधार करके त्वचा को बेहतर बनाए रखते हैं।