एक साल से तीन साल के बच्चो के लिए यह पीरियड बहुत एहम होता है क्यूंकि इस वक़्त उनकी सबसे ज्यादा ग्रोथ होती है। इसी समय उन्हें सॉलिड फ़ूड देना शुरू किया जाता है। उनका वीनिंग पीरियड खतम होता है और वह ऊपर का खाना शुरू करते है। लेकिन ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कुछ ऐसे खाने की चीजों का जिन्हे 1 -3 साल के बच्चो को नहीं देना चाहिए : 
	 
	1. नट्स और सीड्स : बच्चे जल्दी जल्दी भूखे हो जाते है क्यूंकि उनकी बढ़ती बॉडी को कैलोरीज चाहिए होती है। ऐसे में  ध्यान दे कि आप अपने बच्चो को नट्स न खिलाये। नट्स बच्चो के लिए सही नहीं होते क्यूंकि वे इनको अपने गले में अटका सकते है। उनके दांत पूरी तरह से देवोलप नहीं होते जिसके कारन वो नट्स चबा नहीं पाते। 
	 
	2. स्पाइसी और तला हुआ खाना 
	बच्चो  के खाने में धीरे धीरे मसाले डालने शुरू करने चाहिए क्यूंकि इस से उनके शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट पहुंचते है लेकिन उन्हें बहुत तेज मसालों, मिर्च वाला खाना नहीं खिलाना चाहिए। इस से उनका डाईजेशन बिगड़ जाता है। 
	 
	3. होल वेजिटेबल और फ्रूट 
	सब्जिया जैसे गाजर और फल जैसे अंगूर खाने से बच्चो के गले में फसने का डर होता है। इसलिए आपको बॉइल करके ही सब्जिया बच्चो को खिलानी चाहिए जिस से टोडलर अच्छी तरह से उनको चबा पाए। इन सब्जियों और फलो  टुकड़ो के रूप में ही बच्चो को खिलाना चाहिए। 
	 
	4 . कैंडी और च्युइंग गम 
	बच्चो को इन चीजों से दूर रखना मुश्किल होता है लेकिन टोडलर को यह सब नहीं देना चाहिए। इनका भी गले मैप फसने का डर होता है। 
	 
	5. फ़िज़्ज़ी सॉफ्ट ड्रिंक 
	इनको पीने से इंस्टेंट कैलोरी मिलती है लेकिन यह हर रूप से बच्चो के शरीर के लिए हानिकारक होती है। इनसे बच्चो को डेंटल प्रॉब्लम भी होती है। इसके साथ साथ यह उनके शरीर के लिए नुकसानदायक होती है