डायबिटीज एक बहुत खतरनाक बीमारी है। अगर आपकी डायबिटीज कंट्रोल से बाहर हो जाती है तो उसके बाद काफी और बीमारियां होने का डर होता है जैसे की हार्ट प्रॉब्लम, किडनी प्रॉब्लम , अंधापन और कॉम्प्लीकेशन्स काफी बढ़ जाती है।अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रखकर इस बीमारी को कम किया जा सकता है। इस वजह से डायबिटीज से ग्रसित लोग चीनी और मीठा बहुत कम खाते है। एक रिसर्च के हिसाब से उन लोगों को फलो के जूस नहीं पीने चाहिए। 
	 
	लेकिन कुछ फल ऐसे होते है जिन्हे खाना डायबिटिक लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है :
	 
	1. स्ट्रॉबेरी 
	स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कोलेस्ट्रॉल और इन्सुलिन को नियंत्रण में रखता है। इसके साथ साथ इसको खाने से ब्लड शुगर का लेवल बेहतर होता है और हृदय सम्बन्धी प्रॉब्लम भी कम होती है। 
	 
	2. सेब 
	पुरानी कहावत है एक सेब हर दिन दूर रख सकता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और इसमें विटामिन सी भी मौजूद होता है जिस वजह से यह डायबिटिक लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है। सेब के छिलके में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट होते है इस वजह से आपको सेब के छिलके को भी खाना चाहिए। 
	 
	3. अवोकेडो 
	अवोकेडो में काफी मात्रा में फैट होता है लेकिन यह फैट मोनोसैचुरेटेड होता है जो आपके शरीर के लिए अच्छा होता है। इस वजह से अवोकेडो डायबिटिक लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है। अवोकेडो को आप अलग अलग तरीके से खा सकते है। 
	 
	4. नाशपाती 
	नाशपाती में फाइबर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है जो आपके शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। जिन लोगों का शुगर लेवल बढ़ा होता है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके छिलके को छील कर आपको इसका सेवन करना चाहिए। 
	 
	5. कीवी 
	कीवी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें पोटाशियम ,फाइबर और विटामिन सी मौजूद होता है जिसको खाने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 
	 
	ये फल डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में शामिल करने चाहिए।