ताजा खबर
Paris Olympics opening ceremony: उद्घाटन समारोह में 78 सदस्यीय भारतीय दल लेगा हिस्सा, सिंधू-शरत होंग...   ||    India Medal Contenders Paris Olympics 2024: पेर‍िस में टूटेगा टोक्यो का महारिकॉर्ड? इन खिलाड़ियों से...   ||    जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड: जिम्बाब्वे के क्रिकेटर ने 147 साल बाद बनाया अभूतपूर्व रिकॉर्ड   ||    Today's Significance: आज ही के दिन बाल गंगाधर तिलक पहली बार किए गए थे गिरफ्तार, जानें 27 जुलाई का इत...   ||    Fact Check: गाली देते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या हैं इस ...   ||    Sawan Shanivar 2024: सावन के पहले शनिवार पर जरुर करें ये 3 काम, वीडियो में जानें कैसे कम होंगे साढ़ेस...   ||    Today's Significance: आखिर क्यों आज के दिन मनाया जाता हैं कारगिल विजय दिवस, जानें 26 जुलाई का इतिहास   ||    Fact Check: चाय की बोतल में थूकते लड़के का वीडियो वायरल, जानें इस वायरल वीडियो की सच्चाई   ||    Shukrawar ke upay: फटाफट पाना है धन तो शुक्रवार को करें ये उपाय , माता लक्ष्मी संग कुबेर भर देंगे भं...   ||    बिहार विधानसभा ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए...   ||   

चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताकर बदले 30 जगहों के नाम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 1, 2024

मुंबई, 01 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताकर वहां की 30 जगहों के नाम बदल दिए हैं। चीन की सिविल अफेयर मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी। हांगकांग मीडिया हाउस साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इनमें से 11 रिहायशी इलाके, 12 पर्वत, 4 नदियां, एक तालाब और एक पहाड़ों से निकलने वाला रास्ता है। हालांकि, इन जगहों के नाम क्या रखे गए हैं, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। इन नामों को चीनी, तिब्बती और रोमन में जारी किया। पिछले 7 सालों में ऐसा चौथी बार हुआ है जब चीन ने अरुणाचल की जगहों का नाम बदला हो। चीन ने अप्रैल 2023 में अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदल दिए थे। चीन ने पिछले 5 साल में तीसरी बार ऐसा किया था। इसके पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे।

अरुणाचल में बढ़ते चीनी दखल और यहां की जगहों के नाम बदले जाने पर भारत कहता आया है कि अरुणाचल हमारा हिस्सा है। अप्रैल 2023 में विदेश मंत्रालय ने कहा था, हमारे सामने चीन की इस तरह की हरकतों की रिपोर्ट्स पहले भी आई हैं। हम इन नए नामों को सिरे से खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का आतंरिक हिस्सा था, हिस्सा है और रहेगा। इस तरह से नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलेगी। दरअसल, चीन ने कभी अरुणाचल प्रदेश को भारत के राज्य के तौर पर मान्यता नहीं दी। वो अरुणाचल को ‘दक्षिणी तिब्बत’ का हिस्सा बताता है। उसका आरोप है कि भारत ने उसके तिब्बती इलाके पर कब्जा करके उसे अरुणाचल प्रदेश बना दिया है।


इन्दौर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. indorevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.